Search

March 2, 2026 1:54 am

श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय श्रीराम कथा, संतोष चौबे की मधुर कथा में झूमे भक्त।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के खोट्ठा टोला में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कथा शनिवार को सम्पन्न हुआ. श्रीराम कथा महेशपुर- बलियापतरा गांव के प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष चौबे के मधुर संगीत के माध्यम से पांच दिनों तक कथा कर कलयुग के जीवों के कल्याण के लिए प्रवचन दी. वही कथावाचक संतोष चौबे के कथा से भक्त झूमते नजर आए. इस अवसर पर समापन के अवसर पर बजरंग दल महेशपुर इकाई के सदस्यों ने कमेटी के सदस्यों को भगवा गमछा भेंट की. वही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर दिलीप कुमार कर्मकार, मिठू साहा, वासुदेव साहा, विश्वनाथ राय, धनेश साहा, युधिष्ठिर राय, चितरंजन साहा, रामप्रसाद राय, नंदलाल राय, अजय साहा, योगेंद्र राय, अरुण राय, बुधनी राय, रासमुनी देवी, मताली देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

img 20260301 wa00487159721035829671274
img 20260301 wa00502027772291317699283

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर