Search

September 29, 2026 10:02 pm

खेत से नाबालिग लड़की का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार को मुर्गाडांगा स्थित खेत से एक करीब 16 वर्षीया नाबालिग लड़की की शव पुलिस ने बरामद किया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव से करीब ढाई किमी दूरी पर गेंहू के खेत मे लड़की की सड़ी गली शव पड़ी हुई थी। शव से काफी दुर्गंध फैल रहा था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो तुरन्त पुलिस को सूचना दी गई। एसआई गौतम कुमार दास , एएसआई मो.सोहराब खाँ सहित पुलिसबल घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया। शव काफी गल जाने से पहचान में नही आ रहा था। सम्भवत शव करीब 10 -12 दिनों से खेत मे पड़ा होगा। शव की पहचान को लेकर पुलिस ने काफी प्रयास किया , जो नही हो पाया। उधर ग्रामीणों के अनुसार गांव की एक लड़की जो शादी के बाद मायके में ही रह रही थी , जो बीते नो दिनों से लापता है , पर शव की पहचान नही हो पाया। बहरहाल पुलिस शव की पहचान को लेकर लगे हुए थे। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की पहचान नही हो पाई है। शव की पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!