राजकुमार भगत
पाकुड़ स्थित सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की, जबकि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. तनवीर आलम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान आगामी 5 मार्च 2026, गुरुवार को आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इफ्तार पार्टी का आयोजन पाकुड़ के बैंक कॉलोनी स्थित मैरिज हॉल में किया जाएगा। बैठक के दौरान नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सक्रिय सहयोग, बेहतर समन्वय और व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही आयोजन को सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला बनाने पर विशेष जोर दिया गया।







