Search

March 3, 2026 12:09 am

विधायक हेमलाल मुर्मू ने ग्राम प्रधानों को सौंपे पारम्परिक वाद्ययंत्र, आदिवासी संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): समेकित जनजाति विकास अभिकरण पाकुड़ के तहत सोमवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने 25 गांवो के ग्राम प्रधान , गुडित , नायकी आदि के बीच आदिवासी पारम्परिक वाद्ययंत्र का वितरण किया गया। विधायक के आगमन पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वितरण कार्यक्रम में विधायक के द्वारा रानिकोला , सुराईडीह , कस्तूरी , गोविंदपुर , पोखरिया , कालाझोर , धनबाद , खजुरडांगा , मुर्गाडांगा , बरमसिया , मंझलाडीह सहित 25 गांवो के ग्राम प्रधान व अन्य लोगो की उपस्थिति में वाद्ययंत्र का वितरण किया गया। जिसमें हारमोनियम एक , ढोलक दो , नगाड़ा एक , करताल दो , छोटा ढाई एक व दो बांसुरी शामिल है। वाद्ययंत्र मिलने से लोगो मे काफी खुशी देखी गई। विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेसा अधिनियम लागू की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी सभी को होना आवश्यक है। जल , जंगल व जमीन की सुरक्षा को लेकर यह कानून काफी महत्वपूर्ण है। इस कानून के तहत ग्रामसभा को विशेष अधिकार व हक दी गई है। झारखण्ड में अबुआ सरकार के द्वारा जनहित व कल्याणकारी विकास को लेकर काफी अग्रसर है। आदिवासी संस्कृति को अक्षुण्ण रखने को लेकर यह पारम्परिक वाद्ययंत्र वितरण की जा रही है। जल्द ही सभी गांवो में यह वितरण कार्य की जाएगी। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन , बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , उप प्रमुख अब्दुल गनी , बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20260302 wa00277286934522879467561
img 20260302 wa00282695650387608433575
img 20260302 wa00268642176943918435490
img 20260302 wa00253752085026162703554

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर