Search

April 23, 2026 8:47 am

बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस-ग्रामीणों की बैठक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी थाना परिसर में मंगलवार को बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने की। हाल के दिनों में क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की अफवाह तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों में भय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक कर लोगों को जागरूक करने का पहल किया।बैठक में ग्राम डमरू, मुड़जोड़ा, जापानी, छोटागुरसो समेत आसपास के कई गांवों के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई सत्यापित घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी तरह की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया या आपसी बातचीत के माध्यम से फैलाएं।पुलिस ने कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल थाना को सूचित करें, ताकि उचित जांच की जा सके। बैठक के दौरान आपसी सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!