Search

March 3, 2026 10:30 pm

होली पर पुलिस का फ्लैग मार्च, दिया शांति और सुरक्षा का संदेश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।फ्लैग मार्च लिट्टीपाड़ा थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए तिलका मांझी चौक तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों से होली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके बाद मार्च पुनः लिट्टीपाड़ा थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि होली के अवसर पर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाएगी ताकि आमजन सुरक्षित और निर्भय होकर होली मना सकें।

img 20260303 wa00148197583027508434934
img 20260303 wa00153805058219083928392

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर