Search

September 16, 2026 12:53 am

खबर का असर: डीसी के निर्देश पर राम मंदिर परिसर के तालाब की सफाई शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत

पाकुड़िया/पाकुड़। बाजार स्थित राम मंदिर परिसर के तालाब और आसपास फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों की शिकायत तथा प्रकाशित खबर का असर हुआ है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार शाम अंचल प्रशासन और थाना प्रभारी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर तालाब की सफाई का काम शुरू कराया गया।
सफाई अभियान के दौरान तालाब के पानी में जमा प्लास्टिक, बोतल, कपड़े समेत अन्य कचरे को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। पिछले कई दिनों से तालाब और आसपास कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध फैल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से लिखित शिकायत कर तत्काल सफाई कराने की मांग की थी।
प्रशासन की ओर से सफाई कार्य शुरू कराए जाने से स्थानीय लोगों में राहत है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव होने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, बरसात के दौरान जलजमाव और गंदगी से होने वाली परेशानी से भी निजात मिलने की उम्मीद है। अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास फैली गंदगी को लेकर ग्रामीण लगातार सफाई की मांग कर रहे थे। उपायुक्त के निर्देशानुसार तालाब और आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मंदिर परिसर और तालाब के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!