जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल
मेदनीनगर: _लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की महीना का शुरुआत हो चुकी है । वहीं पलामू जिले के मेदिनीनगर गिरिवर स्कूल घाट पर इस बार छठ के लिए खास आयोजन किया जा रहा है, मेदिनीनगर शहर का कोयल नदी घाट छठ पर्व के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है_. _छठ पूजा के दौरान यहां बेहद खास पूजा का भी आयोजन होगी. आयोजन समिति ने बताया कि इस बार बिहार से आये प्रसिद्ध गायक – गायिका के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा._ वहीं छठ घाट को आकर्षक और भक्तिमय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं आयोजन अर्पण न्यूज़ टिम ने बताया कि पहले वर्ष लोकप्रिय चैनल अर्पण न्यूज़ सफाई और लाइटिंग की पहल की थी, जो इस बार भी परंपरा के रूप में जारी है. वही इस वर्ष का आयोजन और भी खास होगा. जिसमें इस बार महिलाओं के लिए खास तौर पर 8 चेंजिंग रूम की ब्यवस्था की जा रही है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.वही खोया-पाया केंद्र सहित पूजन सामग्री की व्यवस्था निशुल्क की गई है. श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए कई अन्य सेवा केंद्र भी बनाए गए हैं. छठ व्रतियों के लिए नदी घाट की सीढ़ियों की मरम्मत, साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है. आयोजक कर्ता मोहित सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे घाट पर स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें, ताकि यह आयोजन भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. मोहित सिंह ने शहर वासियों से अपील किया कि वो नदी तट पर आकर अपना पर्व को सम्पन्न करे,आपको किसी भी तरह का परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ,वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा भी पूजा कमिटी को भरपूर योगदान मिल रहा है ।






