Search

April 24, 2026 5:59 pm

लिट्टीपाड़ा में मिले जीवाश्मों के संरक्षण की मांग, विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में फॉसिल पार्क बनाने का उठाया मुद्दा

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने झारखंड विधानसभा में अपने क्षेत्र में मिले जीवाश्मों का मुद्दा उठाते हुए इनके संरक्षण के लिए फॉसिल पार्क स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जरमुंडी, गोराम, चिंतकों तथा अमरापाड़ा सहित कई स्थानों पर नदी किनारे जीवाश्म मिलने की जानकारी सामने आई है। विधायक ने सदन को बताया कि इन स्थानों पर पाए गए जीवाश्म इस क्षेत्र की प्राचीन जैव विविधता और भू-वैज्ञानिक महत्व को दर्शाते हैं। ऐसे में इन प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में मिले जीवाश्मों और यहां की जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए फॉसिल पार्क (जीवाश्म पार्क) का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में फॉसिल पार्क विकसित किया जाता है तो इससे न केवल इन दुर्लभ जीवाश्मों का संरक्षण संभव होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही वैज्ञानिक शोध के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। विधायक ने सरकार से इस दिशा में जल्द पहल करने की अपील करते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र की इस प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखना समय की आवश्यकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!