Search

March 10, 2026 9:58 pm

पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग का जागरूकता अभियान, 261 लोगों की स्वास्थ्य जांच।

महिलाओं व किशोरियों के बीच सेनेटरी नैपकिन व अंडरगार्मेंट का वितरण, कई प्रखंडों में लगाए गए आयुष जांच शिविर

पाकुड़। जिले में जनजातीय समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर आयुष विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पाकुड़ प्रखंड के रामपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर लगाकर कुल 261 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीवीटीजी समुदाय की 21 बच्चियों एवं महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन और अंडरगार्मेंट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय की महिलाओं और किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नियमित स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इधर आयुष विभाग की ओर से पाकुड़ प्रखंड के रामपुर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा, महेशपुर प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियपोखर, पाकुड़िया प्रखंड के अंगारगाड़िया तथा हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर में आयुष जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 261 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ व गठिया रोग तथा बच्चों से संबंधित बीमारियों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस पहल से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम और शिविर में डॉ सुजीत कुमार चौहान, डॉ राजेश कुमार, डॉ सौरभ विश्वास, डॉ मो. अबुतालिब शेख, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ कुलेश कुमार सहित आयुष विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

img 20260310 wa00102854607566272885502
img 20260310 wa00097435777844644999674

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर