Search

April 25, 2026 9:46 am

दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम।

झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत पाकुड़ में जिला स्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

पाकुड़। झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को पाकुड़ में जिला स्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में लगभग 13 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें म्यूजिकल चेयर, जलेबी रेस, गायन, कविता पाठ, नृत्य, 50 मीटर दौड़, गेंद फेंक तथा अन्य खेल शामिल थे। बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियों में दौड़, बोरा दौड़, बैलून फोड़ और जलेबी रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं। 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में पाकुड़िया की परगना टुडू और सोनामुनी हांसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रानी मरांडी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में पाकुड़ के वीर साहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में पाकुड़ की प्रीति कुमारी प्रथम और हिरणपुर की धनमुनि टुडू द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिता में हिरणपुर के अभिजीत ठाकुर प्रथम तथा लिट्टीपाड़ा के होपना मुर्मू द्वितीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में पाकुड़ की असिमा खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में लिट्टीपाड़ा के पप्पू मिर्धा ने पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता बच्चों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एपीओ राजेश कुमार, रघुवर तिवारी, एमआईएस मुकेश कुमार, रिसोर्स टीचर राजकुमार मंडल (पाकुड़िया), राकेश कुमार पाल (अमड़ापाड़ा), जयंत सरकार (पाकुड़), प्रेम सागर कुशवाहा (हिरणपुर), रोसा सोरेन (लिट्टीपाड़ा), दीपक कुमार (महेशपुर), बीआरपी अमृत ओझा, उमा साहा सहित कई शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे।

img 20260310 wa00176148215752350112915
img 20260310 wa0016272073761238704601

Also Read: E-paper 25-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!