Search

September 29, 2026 12:01 pm

सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त , एक घायल।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार को हाथिगड निकट कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार घाघरजानि निवासी चुनका हांसदा को सामान्य चोट आई। वही कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार संख्या डब्लूबी 46 जे 6272 में सवार होकर बंगाल के वीरभूम जिला अंतर्गत पचनपुर निवासी सेमल घोष दुर्गापुर बरहरवा की ओर जा रहा था कि पेट्रोल पंप निकट विपरीत दिशा से आ रहे बाइक संख्या जेएच 16 एफ 8460 से टकरा गया। जिससे बाइक सवार की पैर में सामान्य चोट आई। जो कुछ देर बाद बाइक लेकर निकल गया। वही कार सड़क किनारे जाकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एएसआई भोला राम पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे व कार को अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर आया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!