Search

March 11, 2026 10:17 pm

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सदन में मुखर हुए विधायक हेमलाल मुर्मू, एंबुलेंस दुरुस्ती और निजी अस्पतालों के नियमन की उठाई मांग।

रांची। झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने और निजी अस्पतालों पर नियंत्रण की मांग जोरदार तरीके से उठाई। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को केवल नई एंबुलेंस खरीदने पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि पहले से उपलब्ध एंबुलेंसों की स्थिति सुधारना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई एंबुलेंस खराब हालत में खड़ी रहती हैं, जिससे जरूरत के समय मरीजों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती। अगर इन एंबुलेंसों की समय पर मरम्मत कर उन्हें सुचारु रूप से चलाया जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। सदन में उन्होंने निजी अस्पतालों के तेजी से बढ़ते विस्तार पर भी चिंता जताई। मुर्मू ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल खुल रहे हैं, लेकिन इनकी निगरानी के लिए कोई मजबूत व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कई अस्पताल मनमाने तरीके से संचालित होते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निजी अस्पतालों की निगरानी और नियंत्रण के लिए एक सशक्त रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और मरीजों के हितों की रक्षा हो। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं, लेकिन एंबुलेंस सेवा को मजबूत करने और निजी अस्पतालों को नियमन के दायरे में लाने की दिशा में ठोस पहल करना बेहद जरूरी है।

Also Read: E-paper 09-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर