Search

March 12, 2026 11:19 pm

सिमलोंग ओपी के नए प्रभारी बने बलवंत दुबे, अवैध कार्यों पर सख्ती और क्राइम कंट्रोल का दिया भरोसा

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलोंग ओपी में बलवंत दुबे ने गुरुवार को 15 वें ओपी प्रभारी के रूप में अपना योगदान किया। बलवंत दुबे 2018 बैच के दरोगा है,इससे पूर्व वह नगर थाना में बतौर जेएसआई के पद पर पदस्थापित थे।उन्होंने कहा पुलिस अधीक्षक ने जिस उम्मीद से मुझे थानाध्यक्ष बना कर भेजा है उसमें मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में हर हाल में अवैध कार्य चलने नहीं दिया जाएगा। क्राइम पर पैनी नजर रहेगी।उन्होंने कहा लोग निसंकोच थाना में आकर हम से मिले हर संभव मदद किया जाएगा। पुलिस आम जनता के साथ हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर