Search

September 29, 2026 6:49 am

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, बेटियों को समय पर टीका दिलाने की अपील

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़):महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए सभी महिलाओं को वेक्सीन लगाना अनिवार्य है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सहियाओ को जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह टीका कम उम्र में लगवाना अधिक प्रभावी होता है। 14 वर्ष की आयु तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जाती है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह वैक्सीन शरीर को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद करती है।जो सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। उन्होंनेअभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह वैक्सीन लगवाएं, जिससे कि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग भी जागरूकता के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर सभी एएनएम ,एमपीडब्ल्यू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!