Search

March 14, 2026 10:58 pm

पोक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया।

हिरणपुर थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 14 मार्च 2026 में दर्ज मामले के आरोपी चारलेस बेसरा (35 वर्ष), पिता सोले बेसरा, निवासी ग्राम बिंदाडीह, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 74, 64, 62 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा विधिवत अंगुली के निशान लिया। इसके बाद उसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर कड़ी सुरक्षा के बीच माननीय न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर