Search

May 1, 2026 1:13 pm

रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रामनवमी व ईद पर्व को लेकर सोमवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें काफी संख्या में लोगो ने भाग लिया। बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि पर्व ,त्योहार सामाजिक एकता , आपसी भाईचारा व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इसमें सभी लोगो की जिम्मेवारी है कि मिलजुल कर आपसी शांति व सद्भाव से पर्व को मनाये। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि कोई भी अपवाह पर ध्यान न दे। आपसी भाईचारा कायम कर पर्व को शान्तिपूर्व ढंग से मनाए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था , अफवाहों पर रोक , जुलूस सहित अन्य व्यवस्थाओ पर विस्तार से निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी विवाद व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दे। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस सभी स्थलों पर मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। बैठक में ईद पर्व को लेकर पूर्वान्ह 10 बजे तक नो इंट्री की निर्णय लिया गया। वही रामनवमी पूजा को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एसआई अमरजीत मिश्रा , मुकुंद महतो , बापी यादव , पिंटू भगत , पवन साहा , लखी साहा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!