Search

March 16, 2026 10:06 pm

रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

एस कुमार

महेशपुर थाना परिसर में सोमवार को आगामी ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ संजय कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में हुई. बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि ईद का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. अधिकारियों ने कहा कि ईदगाहों में पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा. अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि त्योहार के दिन अफवाह पर ध्यान ना दें. मौके पर सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई अजय महतो, एएसआई अनिल सिंह व सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, अनारूद्दीन मियां, कलीमुद्दीन शेख, विजय भंडारी, सद्दाम हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे.

img 20260316 wa00253709986884952678878
img 20260316 wa0026177064018889676641

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर