Search

March 23, 2026 3:58 pm

देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी किन्नर।

सिद्धो-कान्हु पार्क के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस, खदेड़कर दबोचा।

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़। जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी किन्नर (ट्रांसजेंडर) समुदाय से जुड़ा बताया गया है। नगर थाना में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हु पार्क के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम जैसे ही वीआईपी रोड स्थित पार्क के पास पहुंची, दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के कमर से काले रंग का अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साल्फी शेख (निवासी मनिरामपुर) और सागीर शेख (निवासी अंजना) के रूप में हुई है। सागीर शेख किन्नर समुदाय से संबंधित बताया गया है। एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने स्पष्ट किया कि पाकुड़ पुलिस अवैध हथियार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी दल में सअनि अयोध्या सिंह, आरक्षी गंगासागर साह, राजेश कुमार झा और संतोष राम (टाइगर मोबाइल) शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर