Search

September 28, 2026 8:00 am

रामनवमी जुलूस केवल तय मार्ग से, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध – एसडीपीओ।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़: रामनवमी जुलूस और चैती दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को एसडीपीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी रवि शर्मा, पुलिस बल और अखाड़ा समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा और किसी भी प्रकार का रूट परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही, उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार किसी भी समिति द्वारा डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर अखाड़ा अपनी पहचान दिखाने वाला विशेष बैज पहनेंगा। समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जुलूस का संचालन सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हो। प्रशासन ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रवि शर्मा और अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आकाश दत्ता, सदस्य बिट्टू कुमार, बमबम यादव व सोमेन घोष ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!