Search

March 27, 2026 2:41 am

रामनवमी को लेकर सुरक्षा का कड़ा रिहर्सल, मॉक ड्रिल से पुलिस का सख्त संदेश।

शोभायात्रा पर कड़ी नजर, मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस अलर्ट, डीजे पर पाबंदी।

बजरंग पंडित

पाकुड़: रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। गुरुवार को अंबेडकर चौक के पास पुलिस ने मॉक ड्रिल कर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ही हुड़दंगी की भूमिका निभाकर हालात को नियंत्रित करने का रिहर्सल किया। मौके पर पुलिस लाइन के मेजर सार्जेंट, पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज समेत बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने रामनवमी समिति से अपील की कि शोभायात्रा तय रूट से ही निकाली जाए और अश्लील गानों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि शोभायात्रा में डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है और हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

img 20260326 wa00838973289849985896328
img 20260326 wa00826000930409919822942

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर