Search

March 28, 2026 11:16 pm

समय पर ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स सम्मानित, स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

पाकुड़ नगर परिषद में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सफलतापूर्वक व्यवसाय चला रहे पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्षा साबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं नगर उपाध्यक्ष राणा ओझा ने संयुक्त रूप से की। समारोह में उन पथ विक्रेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने योजना के तहत प्राप्त ऋण की तीनों किस्तों—15,000, 25,000 और 50,000,—का समय पर भुगतान करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया है। नगर अध्यक्षा साबरी पाल ने कहा कि स्वनिधि योजना शहरी गरीबों और पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नगर उपाध्यक्ष राणा ओझा ने अधिक से अधिक लोगों से योजना से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में चयनित पथ विक्रेताओं को टी-शर्ट और टोपी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर सहायक अभियंता पियूष शंकर, नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा, सीएलटीसी, कनीय अभियंता, राजस्व निरीक्षक, सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सीआरपी सहित नगर परिषद के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

img 20260328 wa01056127151666514722030
img 20260328 wa01044883579467867189484

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर