Search

March 29, 2026 1:16 am

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय माहौल

अमड़ापाड़ा। प्रखंड के बासमती गांव स्थित राधागोविंद मंदिर परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खां एवं थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण का विषय नहीं है, बल्कि इसके आदर्शों को जीवन में अपनाना जरूरी है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने कथा वाचक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की समुचित व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया।
अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खां ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मन की एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होता है।
इस अवसर पर कथा वाचक श्री शिवम कृष्णजी महाराज ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में जारी हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

img 20260328 wa0130999359616258973524
img 20260328 wa0129952170095630582879

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर