Search

March 30, 2026 1:26 am

तेज रफ्तार बाइक फिसलने से तीन युवक घायल—एक की हालत गंभीर

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सिमलोंग ओपी क्षेत्र के कदवा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के मंझलेडीह गांव निवासी सामु सोरेन (17), शिव कर्मकार (18) और कारू बेसरा (17) एक ही बाइक पर सवार होकर बेरहट की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कदवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमलोंग पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने बताया कि सामु सोरेन का पैर टूट गया है, जिसके कारण उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर