Search

March 31, 2026 5:44 pm

एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14-15 साल की बच्चियों को लगा टीका

डीसी ने कहा- सर्वाइकल कैंसर से बचाव का मजबूत “सुरक्षा कवच”

पाकुड़। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर बड़ी पहल करते हुए पुराने सदर अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाया गया और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में बेहद प्रभावी है और पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं। उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब यह वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इसे बच्चियों के लिए “सुरक्षा कवच” बताते हुए सभी पात्र लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को निक्षय किट भी वितरित की गई, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके। इसके बाद उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने नेत्र जांच केंद्र, एएनसी कक्ष, ओपीडी और दवा काउंटर का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद भी नेत्र परीक्षण कराया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

img 20260331 wa00064667700989955691781

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!