Search

April 6, 2026 12:51 am

हर्षोल्लास से मना ईस्टर संडे, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की गूंज से गूंजे गिरजाघर

पाकुड़िया प्रखंड में रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने का पर्व ईस्टर संडे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरीपुर, जुगुड़िया, बासेतकुण्डी समेत विभिन्न गांवों के गिरजाघरों और कब्रिस्तानों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गिरजाघरों में उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने प्रभु की आराधना कर मानवता, प्रेम और शांति का संदेश दिया। वहीं कब्रिस्तानों में पहुंचकर लोगों ने अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी साझा की। इस दौरान पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम ने सिंदरीसोल गिरजाघर पहुंचकर ईस्टर संडे के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ बाइबल के अनुसार क्रूस पर मृत्युदंड दिए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु पुनः जीवित हो उठे थे, जो सत्य, प्रेम और विश्वास की जीत का प्रतीक है। ईस्टर संडे को ईसाई समुदाय में विशेष महत्व प्राप्त है। यह दिन मृत्यु, पाप और अंधकार पर विजय का संदेश देता है और लोगों को आशा, विश्वास और नई शुरुआत के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!