Search

September 27, 2026 11:20 pm

पेयजल कनेक्शन शुल्क कम करने की मांग, धार्मिक स्थलों को मुफ्त कनेक्शन देने का प्रस्ताव।

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन पर लगाई जा रही ₹7000 की सुरक्षा राशि को कम करने और धार्मिक स्थलों को नि:शुल्क कनेक्शन देने की मांग को लेकर झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल एवं झारखंड आंदोलनकारी फारूक आलम अंसारी ने नगर परिषद अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में प्रति कनेक्शन ₹7000 की सिक्योरिटी मनी आम नागरिकों के लिए काफी अधिक है। उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रकार की दरें आमतौर पर बड़े नगर निगम क्षेत्रों में लागू होती हैं, जबकि पाकुड़ जैसे नगर परिषद क्षेत्र में यह राशि कम होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग पेयजल कनेक्शन ले सकें। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थलों को बिना किसी सुरक्षा राशि के नि:शुल्क जल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि इससे सामाजिक और धार्मिक स्थलों को सुविधा मिलेगी और आम लोगों को भी राहत महसूस होगी। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और इस मुद्दे की जानकारी राज्य सरकार को भी भेजी गई है, ताकि उचित निर्णय लेकर आम जनता को राहत प्रदान की जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!