Search

April 7, 2026 12:05 am

डीबीएल की पहल से चमकेगा पाकुड़ का खेल भविष्य, खिलाड़ियों को मिला जरूरी संसाधन।

स्टेडियम में किट वितरण, फुटबॉल-वॉलीबॉल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण में मिलेगा बल

पाकुड़। जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) ने अपने CSR कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण कर अहम कदम उठाया। बैंक कॉलोनी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पाकुड़ खेल अकादमी (फुटबॉल) और डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र (वॉलीबॉल) के खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार और डीबीएल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को दी गई सामग्री से उनके अभ्यास और प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है, जिससे वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बड़ा सहारा मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने में मददगार साबित होंगे। वहीं डीबीएल के प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को अनुशासन और लगातार अभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

img 20260406 wa00394162026197837070252
img 20260406 wa00386666771620197318796

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!