एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के कोल माइंस मुख्य सड़क के गोविंदपुर के समीप सोमवार को कोयला लदा ट्रेलर पलटने से चालक बाल- बाल बच गया. जानकारी के अनुसार कोल माइंस सड़क पर कोयला ढोने वाले ट्रेलर हाइवा कोल माइंस अमड़ापड़ा से कोयला लादकर पाकुड़ साइडिंग जा रहा था. इसी दौरान महेशपुर- गोविंदपुर के समीप हाइवा संख्या जेएच 04 AD 3027 चालक का संतुलन बिगड़ गया. जिसके कारण ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया और चालक व उप चालक बाल- बाल बच गया.





