Search

September 27, 2026 9:23 pm

पैसे दोगुने करने के नाम पर महिला से एक लाख की ठगी

एजेंट पर ठगी का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत।

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के जामबाद गांव में पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक महिला से एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता मोमिना बीवी ने इस संबंध में हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत दी है।महिला ने बताया कि करीब 14 वर्ष पहले खुदूटोला निवासी सुबोध मंडल ने खुद को ‘राइन एंड रावी’ नामक सहकारी बैंक का एजेंट बताते हुए उससे एक लाख रुपए जमा कराए थे। उसने आश्वासन दिया था कि चार साल में रकम दोगुनी कर दो लाख रुपए वापस कर देगा। भरोसे में आकर महिला ने पैसे दे दिए।समय बीतने के बाद भी जब पैसा नहीं मिला, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। लॉकडाउन के बाद वर्ष 2022 में उसने एक सर्टिफिकेट देकर जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बावजूद महिला को कोई राशि नहीं मिली।पीड़िता ने बताया कि दो माह पहले बेटी की शादी के लिए पैसे मांगने वह आरोपी के घर पहुंची थी, जहां उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया गया।महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!