Search

May 25, 2026 10:34 pm

रास्ते में रोककर महिला से मारपीट व छेड़छाड़, आरोपी पर मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के मकदमपुर निवासी 45 वर्षीय एक महिला के साथ मारपीट कर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत कर तफ़ाजूल शेख मकदमपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कराई है. वादी महिला ने अपने शिकायत में बताई है कि वह गांव में किसी काम से जा रही थी. इसी दौरान तफ़ाजुल शेख रास्ते मे घेर कर गाली गलौज करने लगा, तभी मना करने पर मारपीट करने लगा. मारपीट करने से दाहिना हांथ में गंभीर चोट आई है. उधर महिला के लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 45/26 के तहत मामला दर्ज कर छानवीन में जुट गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!