Search

May 25, 2026 2:46 pm

कांग्रेस की बैठक में एसआईआर और खनन में बरती जा रही अनियमितता पर चर्चा।

मतदाता सूची की निगरानी से लेकर अवैध खनन तक—कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक गुरुवार को करणडांगा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें एसआईआर व खनन कार्य मे बरती जा रही अनियमितता को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने किया। वही इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार व प्रदेश सचिव सेमिनल इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश मे बड़े वृहत स्तर पर एसआईआर की कार्य की जा रही है। इसमें भाजपा व चुनाव आयोग की सांठगांठ व चालाकियों को समझना आवश्यक है। जो किसी भी रूप से मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर प्रयासरत है। मतदाताओ की नाम न कटे , इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। एसआईआर की निगरानी को लेकर बूथ स्तरीय एजेंट बनाना आवश्यक है। इसको लेकर 15 मई तक चयन प्रक्रिया पूरा कर लेना है। वही प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारियो की मनमानी चरम पर है। वही पत्थर खनन क्षेत्र में भारी अनियमितता बरती जा रही है।रामनाथपुर , दलदली आदि क्षेत्रों में सरकारी मापदण्डो को दरकिनार कर खनन कार्य की जा रही है। क्रशर से निकले धूलकणों से चारो ओर प्रदूषण फैल रहा है।कृषि उपजों की नुकसान हो रहा है। इसको लेकर जिला कमिटी के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। वही उपायुक्त पाकुड़ से भी इसकी निराकरण को लेकर वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष मो.राजू , अमृत ठाकुर , मुश्ताक मोमिन , मुजामिल अंसारी , अली हुसैन , आबिद इस्लाम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!