Search

April 10, 2026 11:21 pm

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व होम्योपैथिक दिवस

सदर अस्पताल पाकुड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा एवं शोध पर हुआ मंथन

सदर अस्पताल स्थित जिला संयुक्त औषधालय पाकुड़ में शुक्रवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

अध्ययन, अध्यापन एवं रिसर्च पर हुई सार्थक चर्चा

कार्यक्रम के दौरान “अध्ययन, अध्यापन एवं रिसर्च” विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास में शिक्षा एवं अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मरीजों को प्राथमिकता के साथ होम्योपैथिक उपचार देने की अपील

जिला आयुष पदाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने केंद्रों पर प्रमाणिकता एवं प्राथमिकता के साथ मरीजों को होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रभावी चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिले के आयुष चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!