Search

April 11, 2026 10:36 pm

लाखों की जलमीनार बेकार, बूंद-बूंद को तरसते लोग—प्रशासन खामोश।

हिरणपुर (पाकुड़ ): मुर्गाडांगा पंचायत के सिउलीडांगा मोड़ में बनी जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जो महीनों से जर्जर अवस्था मे पड़ा हुआ है। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए इस जलमीनार का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन कुछ ही दिनों तक पानी देने के बाद यह व्यवस्था ठप हो गई।वर्तमान स्थिति यह है कि जलमीनार से जुड़े नलों से पानी निकलना पूरी तरह बंद हो चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि मोड़ पर साप्ताहिक हाट भी लगता है, जहां दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां पहले से मौजूद चापाकल को भी जलमीनार से जोड़ दिया गया है, जिसके कारण अब चापाकल से भी पानी नहीं निकल रहा है। इससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच पानी की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और जलापूर्ति व्यवस्था को फिर से सुचारू करता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!