Search

April 12, 2026 1:23 am

उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर जप्त की नकली शराब, 15 लीटर नकली शराब के साथ होटल मालिक गिरफ्तार।

महेशपुर (अमलागांछी): उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर महेशपुर थाना क्षेत्र के अमलागांछी गांव के समीप स्थित एक होटल पर छापेमारी कर नकली शराब को जप्त किया है, इस कार्रवाई में होटल से कुल 15.345 लीटर बंगाल निर्मित संदिग्ध नकली शराब जब्त की गई, वहीं होटल मालिक बोना पहाड़िया को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक बिक्रम कुमार को सूचना मिली थी कि अमलागांछी के पास स्थित एक होटल में लंबे समय से अवैध रूप से नकली शराब की बिक्री और आपूर्ति की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल पर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड और मात्रा शामिल हैं—750ml रॉयल स्टैग की 9 बोतलें, 375ml की 15 बोतलें, 180ml की 1 बोतल, साथ ही B7 ब्रांड की 375ml की 6 बोतलें और 180ml की 3 बोतलें शामिल हैं। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग ने सभी नकली शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी और जानकारी प्राप्त करने हेतु पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!