Search

September 27, 2026 3:19 pm

बाँसलोई नदी पर बनेगा विकास का सेतु, करोड़ों की लागत से हाई-लेवल पुल का होगा शिलान्यास।

अमड़ापाड़ा (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बाँसलोई नदी पर बहुप्रतीक्षित हाई-लेवल पुल निर्माण का कार्य अब शुरू होने जा रहा है। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को इस महत्वपूर्ण परियोजना का भव्य भूमिपूजन किया जाएगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा सीआरआईएफ योजना के तहत स्वीकृत इस पुल का शिलान्यास लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू के कर-कमलों से किया जाएगा। इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हाँसदा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह पुल गोविन्दपुर–साहेबगंज पथ के अमड़ापाड़ा लिंक रोड के दूसरे किलोमीटर पर बाँसलोई नदी पर निर्मित होगा। विभाग ने इस परियोजना के लिए ₹833 लाख (8.33 करोड़ रुपये) की प्राक्कलित राशि स्वीकृत की है।
पुल निर्माण के बाद अमड़ापाड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!