Search

May 30, 2026 6:14 pm

अवैध लॉटरी के काले कारोबार पर पुलिस का छापा,एक गिरफ्तार,22 नामजद।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 22 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह कार्रवाई रविवार को पी.पी.एल. मोड़ के पास की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी बेची जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के धनजोडी निवासी मो. शमशाद अंसारी (31) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से नागालैंड स्टेट लॉटरी के 158 टिकट (डियर टूकन और डियर यमुना) और 1,160 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 24/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं और लॉटरी रेगुलेशन अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!