पाकुड़। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 के तहत महेशपुर प्रखंड के चपतुरा और कानिझारा गांव में पशुपालकों को सशक्त बनाने की पहल की गई। योजना के अंतर्गत 5 चयनित लाभुकों के बीच प्रति लाभुक 8 पाठी और 2 पांठा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उप मुखिया की उपस्थिति रही, जबकि संचालन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मु. कलीमुद्दीन अंसारी ने किया। उन्होंने लाभुकों को पशुपालन को स्वरोजगार और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए जरूरी जानकारी दी। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी लाभुकों को कृमिनाशक दवा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि पशुओं का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।








