Search

April 13, 2026 10:36 pm

जेएलकेएम का संगठन विस्तार, चूड़का मुर्मू बने प्रखंड अध्यक्ष।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़), 13 अप्रैल: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सोमवार को हिरणपुर प्रखंड में संगठन को मजबूत करते हुए नई प्रखंड कमिटी का गठन किया। स्थानीय योगा मैदान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने की, जिसमें संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से चूड़का मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष, अर्पण कुमार मंडल को सचिव, लाल चंद राय और इकबाल अंसारी को उपाध्यक्ष, संजीत पहाड़िया को उप सचिव, मिथुन कुमार मंडल को संगठन सचिव, श्याम चंद रविदास को कोषाध्यक्ष और शिव शंकर मंडल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला सचिव ने कहा कि संगठन का यह विस्तार अंतिम व्यक्ति तक विचारधारा पहुंचाने में अहम साबित होगा और नई कमिटी स्थानीय युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगी। वहीं, जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सामुएल मालतो, शिव कुमार मुर्मू, राजू राय, नंदकिशोर पंडित, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र मरांडी और सक्रिय कार्यकर्ता गोल्डन हांसदा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में झारखंडी एकता के नारों के साथ सभी ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

img 20260413 wa00208660872436482558848
img 20260413 wa00197835157575418403287

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!