पाकुड़। कुर्की वारंट के आलोक में पुलिस ने संग्रामपुर निवासी लाल मोहम्मद शेख (पिता – नूर हुसैन शेख) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह वारंट पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 249/15 में निर्गत किया गया था। पुलिस काफी समय से वारंटी की तलाश में जुटी थी और अंततः कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।






