अक्षय कुमार सिंह
गोमिया। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (जेयूजे) जिला कमेटी द्वारा गोमिया प्रखंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पत्रकार अनंत कुमार ने की। बैठक में संस्था के जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी, कोषाध्यक्ष पंकज सिन्हा तथा प्रदेश कमेटी के सदस्य मिथलेश कुमार एवं साबिर अंसारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी 15 अप्रैल को संस्था के जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रूप में चर्चा की गई। वहीं पत्रकारिता क्षेत्र के अधिक से अधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गोमिया प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें राज कुमार स्वर्णकार को अध्यक्ष तथा अनंत कुमार को सचिव चुना गया। वहीं, संरक्षक के रूप में पंकज कुमार पांडेय उर्फ टिल्लू पांडेय और कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि जिला सम्मेलन को सफल बनाना संगठन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिला कमेटी के सदस्य राहुल कुमार बासु, योगो पूर्ति सहित गोमिया, पेटरवार और बेरमो क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे। इनमें जितेंद्र अग्रवाल, अमिताभ सिन्हा, विशाल अग्रवाल, प्रवीण कुमार, दीपक पासवान, रौशन प्रमाणिक, शशिकांत सिंह, कृष्णा कुमार, संतोष दास, राज किशोर, अविनाश कुमार, एसपी सक्सेना, जगदीश भारती, भुनेश्वर प्रजापति, राजेश मिश्रा समेत दर्जनों प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव अनंत कुमार ने दी।





