Search

April 15, 2026 3:14 am

अभाविप ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

राजकुमार भगत

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की पाकुड़ नगर इकाई द्वारा मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर सह मंत्री दीपक दास ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। विद्यार्थी परिषद इसी विचारधारा को आधार बनाकर छात्र हित और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। जिला जनजातीय प्रमुख चांदन पहाड़िया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और छुआछूत के खिलाफ जो जागरूकता फैलाई, उसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय और पिछड़े समाज के उत्थान में शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि समरस समाज का निर्माण ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय, जिला संयोजक सुमित पांडे, राजेश मंडल, आयुष कुमार, विशाल भगत, राहुल कुमार, प्रदीप मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!