Search

April 15, 2026 10:58 pm

पर्यटन विकास को रफ्तार, डैम में बोटिंग और स्थलों के सौंदर्यीकरण पर जोर।

पाकुड़। जिले को पर्यटन हब बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़े फैसले लिए हैं। समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक में विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इसमें सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पाकुड़िया के दुर्गापुर डैम में बोटिंग शुरू करने पर सहमति बनी। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। कंचनगढ़ गुफा को आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, ताकि पर्यटकों खासकर युवाओं को लुभाया जा सके। भौरी कोचा मंदिर और जटाधारी शिव मंदिर में वेलकम गेट बनाए जाएंगे, वहीं प्रकृति विहार पार्क समेत प्रमुख स्थलों पर साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। सांसद ने पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक जिले की ओर आकर्षित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। इसके अलावा, प्रकृति विहार पार्क को ‘डी’ श्रेणी के पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि समन्वित और योजनाबद्ध प्रयासों से पाकुड़ को पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान दिलाई जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!