Search

April 16, 2026 11:19 pm

‘सही पोषण–देश रोशन’ का संदेश, पोषण अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में कुपोषण के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना और माताओं को शिशु स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व सीडीपीओ नीलू रानी ने किया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका डिम्पल प्रियंका और चन्दा रविदास सहित आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं विभागीय कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान “सही पोषण–देश रोशन” लिखे बैनर के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित महिलाओं को शिशुओं के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में सही पोषण और नियमित निगरानी से कुपोषण सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पोषण संबंधी संदेश पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह भी आह्वान किया गया कि ‘हर घर पोषण त्यौहार’ को जन-आंदोलन के रूप में मनाकर इसे सफल बनाया जाए।
यह पहल क्षेत्र में स्वस्थ समाज के निर्माण और कुपोषण मुक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!