राहुल दास
हिरणपुर/ पाकुड़: जमीन विवाद को लेकर बीते बुधवार को तारापुर में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षो के एक एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसको लेकर गुरुवार को थाना में दो अलग अलग मामला दर्ज की गई है। दर्ज मामले में गांव के ही प्रदीप कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर हुई निराकरण के बाद गांव के ही राजेन्द्र ठाकुर ,आशा देवी , उज्ज्वल ठाकुर व सुजल ठाकुर लाठी डंडे से लैस होकर शाम चार बजे मेरे घर मे घुसकर मारपीट किया। लाठी से मारे जाने पर मेरा सर फट गया। वही पत्नी आरती देवी को भी मारपीट करते हुए सोने की जेवर छीन लिया। उधर गांव के ही उज्ज्वल ठाकुर ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि विवाद को लेकर शाम को प्रदीप ठाकुर , उदय ठाकुर , जयप्रकाश ठाकुर , छबिलाल ठाकुर , आरती देवी , भगवान ठाकुर छड़ , लाठी डंडे से लैस होकर मेरे घर मे आकर मारपीट करने लगा। इस बीच बीचबचाव करने आये पिता राजेन्द्र ठाकुर को मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वही आशा देवी की चांदी की सिकड़ी भी छीन लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया कि मामले को लेकर दो अलग मामला दर्ज की गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






