Search

April 17, 2026 10:09 pm

झारखंड स्टेट एथलेटिक्स में पाकुड़ के 26 खिलाड़ी उतरेंगे, जीत के इरादे से टीम रवाना।

सतनाम सिंह

पाकुड़। 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाकुड़ जिले की 26 सदस्यीय टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 18 व 19 अप्रैल को बोकारो जिले के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। टीम में शामिल खिलाड़ी सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे।

पुरुष वर्ग के खिलाड़ी।

सुनील टुडू, रॉबर्ट हेम्ब्रम, नरेश मरांडी, थॉमसन हेम्ब्रम, रोहित कुमार साहा, नीतीश कुमार शर्मा, राममोहन सैनी, आनंद शेख, बिनोद सोरेन, मंटो ठाकुर, नजमी शेख, एमडी बिलाल, एमडी रकीब।

महिला वर्ग के खिलाड़ी।

प्रेमशीला हांसदा, तारा मुर्मू, अंकिता रॉय, सरस्वती टुडू, सुमिता मरांडी, सोहागिनी हांसदा, दिबिया मुर्मू, डोली कुमारी, सोनाली टुडू, एवेन्जली मुर्मू। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षक अक्षय बाबरी कर रहे हैं। खिलाड़ियों को रवाना करते समय उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार सहित कई खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।
सभी ने विश्वास जताया कि पाकुड़ के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।

Also Read: E-paper 19-02-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!