Search

August 7, 2026 10:50 pm

कुबराज मरांडी का निधन, झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति,जिप अध्यक्ष।

पाकुड़िया क्षेत्र के वरिष्ठ झामुमो आंदोलनकारी एवं लागडुम पंचायत अध्यक्ष कुबराज मरांडी का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और झारखंड मुक्ति मोर्चा को गहरा आघात पहुंचा है।
जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुबराज मरांडी एक सशक्त व्यक्तित्व के धनी और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित नेता थे। उनका राजनीतिक सफर लंबा और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें उन्होंने संगठन और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि उनका निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!