पाकुड़। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता एवं सुरक्षा को लेकर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएस डॉ. मनीष कुमार की उपस्थिति रही।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के संभावित कारण, उससे बचाव के उपाय और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
इस दौरान बताया गया कि समय पर सूचना, सतर्कता और सही तकनीक अपनाकर अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।






