Search

April 21, 2026 11:09 am

तलवा पावर हाउस के पास बाइक हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क पर तलवा पावर हाउस के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक महेशपुर से पाकुड़िया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तलवा पावर हाउस के पास स्थित तिरछे मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत एवं चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट रेफर कर दिया गया। घायलों में 26 वर्षीय जयदेव सोरेन सहित दो अन्य युवक शामिल हैं, जो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क के खतरनाक मोड़ के कारण बाइक चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!