Search

August 7, 2026 9:02 pm

झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ, मुख्यमंत्री रहे मौजूद।

रांची, झारखंड में जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य को नया लोकायुक्त मिल गया। रांची स्थित लोक भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त लोकायुक्त को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे। लोकायुक्त की नियुक्ति को राज्य में भ्रष्टाचार पर निगरानी और प्रशासनिक पारदर्शिता मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!